दिल्ली के मुख्यमंत्री 19 सितंबर को करेंगे कुमाऊ का दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से सीएम केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे की जानकारी जारी की। केजरीवाल का यह पहला हल्द्वानी दौरा है। इससे पहले वह दो बार देहरादून आ चुके हैं। उन्होंने अपने दो दौरों में बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट प्रतिमाह बिजली देने की घोषणा के साथ ही कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का चेहरा घोषित किया था। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को अध्यात्मिक राजधानी बनाने की भी घोषणा की थी। अब तीसरे दौरे में वह फिर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कुमाऊ आगमन की तमाम तैयारियां कर ली है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण