कॉर्बेट टाइगर सफारी का नवंबर 2021 में किया जाएगा लोकार्पण
कोटद्वार– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉर्बेट रिवर के भ्रमण के दौरान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पाखरो में टाइगर सफारी बनाने की घोषणा की थी। जिसके जिसके बाद पाखरो मैं 116 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मास्टर प्लान के अनुसार टाइगर सफारी बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्राप्त निर्देशों के अनुसार नवंबर 2021 में उक्त टाइगर सफारी का लोकार्पण जनमानस के दर्शनार्थ किया जाएगा। यह टाइगर सफारी भारतवर्ष की पहली सफारी है। तो वही कालागढ़ टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक किशन चंद ने बताया कि पर्यटकों के लिए एक वेबसाइट तैयार की जा रही है मौजूदा समय में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की अपनी वेबसाइट है। जिसमें पर्यटक ऑनलाइन,ऑफलाइन बुकिंग करवा सकते हैं । ऑफलाइन बुकिंग के लिए वह रामनगर से भी कर सकते हैं, और कोटद्वार से भी हम कोटद्वार को मेन सेंटर के रूप में डेवलप कर रहे हैं। पर्यटक को के लिए यहां पर स्वागत गेट बनाया गया है, तिलवाड़ा, गुज्जर स्रोत, कालागढ़ में है। साथ ही यूपी के रास्ते आने वाले पर्यटकों के लिए पाखरो में भी एक गेट बना लिया गया है। पर्यटक देश का हो या विदेश का वह किसी भी गेट से आकर सफारी को देख सके वा उत्तराखंड की संस्कृति को जान सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज