कैबिनेट मंत्री डा0 हरक सिंह रावत ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
कैबिनेट मंत्री डा0 हरक सिंह रावत ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान डा0 हरक सिंह रावत ने उत्तराखण्ड में आपदा मद में अधिकाधिक धनराशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर राज्य में बादल फटने, भू-स्खलन इत्यादि की घटनायें आये दिन हो रही है, जिससे जन-धन की भारी हानी हो रही है जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए भारत सरकार से आपदा मद में अधिक धनराशि उपलब्ध कराया जाना आवष्यक है। आपदा राहत कार्यों के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता होती है। वही मंत्री हरक सिंह रावत ने अमित शाह से वार्ता के दौरान कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय और मेडिकल काॅलेज की स्थापना किये जाने का भी अनुरोध किया इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण