हेमकुंड- घाघरिया से रास्ते मे फंसे श्रद्धालू को SDRF ,उत्तराखंड पुलिस द्वारा सकुशल घाघरिया पहुंचाया
देर रात्रि को पुलिस चौकी घांघरिया ने SDRF टीम को सूचित किया गया कि हेमकुंड साहिब यात्रा से घांघरिया वापिस आ रहे लगभग 20-25 श्रद्धालु अभी रास्ते मे ही है, जो कि घांघरिया से अभी दो-तीन किलोमीटर दूर हैं। रात्रि में अंधेरा हो जाने के कारण व उनके पास लाइट व पानी की व्यवस्था भी न हो पाने के कारण नीचे आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
साथ ही जंगली जानवरों का भी भय बना हुआ है। उक्त सूचना पर पोस्ट घांघरिया से का0 रोबिन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल श्रद्धालुओ को लाने के लिए निकली। घांघरिया से 02-03 किमी आगे सभी श्रद्धालु,SDRF रेस्क्यू टीम को मिल गए जिसके पश्चात उन्हें सुरक्षित घांघरिया पहुँचाया गया। सभी श्रद्धालुओ द्वारा SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण