पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गाँधी जी व शास्त्री जी को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये
गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर को पुलिस मुख्यालय में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे डीजीपी अशोक कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये,,,,
डीजीपी ने कहा ने कहा कि महात्मा गाँधी जी जयन्ती को पूरा विश्व अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। महात्मा गाँधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा की ताकत को सभी को दिखाया। पूरे विश्व ने उनके विचारों से सीख ली है। उनके विचार हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे और हम सभी उनके दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए देश की सेवा करते रहेंगे।
तत्पश्चात श्री अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, वी मुर्गेशन पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज