देहरादून पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
देहरादून- बीती रात देहरादून में दो जगह फायरिंग व हत्या की घटना का खुलासा देहरादून पुलिस ने किया। एस एस पी देहरादून ने शाम को प्रेस वार्ता के माध्यम से दोनों घटना में पकड़े गए अभियुक्तो की जानकारी दी जिसमे से पहला मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का है। जिसमे पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तो को देसी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है साथ ही एसएसपी जन्मजेय खंडूड़ी ने बताया कि एक अभियुक्त सोनीपत हरियाणा का व दूसरा चांदपुर बिजनोर का रहनेवाला है रहने वाला अभियुक्त ने पैसे के लेन देन के चलते वारदात को अंजाम दिया था । वहीं दूसरी घटना देर रात राजपुर थाना क्षेत्र में हुई। फायरिंग की घटना का भी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त ने मामूली कहा सुनी के चलते युवक पर फायरिंग की थी जिसके बाद अभियुक्त अपनी गाड़ी में वह से फरार हो गया था गोली लगने वाले युवक का उपचार मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है आपको बता दे अभियुक्त पुलिस का जवान है IRB second bataliyan में तैनात है ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर घटना को अंजाम दिया जिसको पुलिस ने रिवाल्वर व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है अभियुक्त आई आर बी मूल रूप से मंगलोर जनपद हरिद्वार का रहने वाला है ।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल