अवैध खनन और उसके परिवहन तथा भण्डारण पर की जा रही कड़ी कार्यवाही
देहरादून– मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम के सक्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी देहरादून डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकथाम हेतु सक्त एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही करने तथा लगातार संबंधित क्षेत्रों में पुलिस के साथ नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। 
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद सुमन के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा टीमों का गठन कर लगातार अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है। तहसील विकासनगर की टीम द्वारा एक 10 टायर डम्पर, एक जेसीबी और 2 ट्रैक्टर ट्राॅली को निरूद्ध किया गया। इससे पूर्व भी तहसील विकासनगर द्वारा 4 स्क्रीनिंग प्लान्ट को बन्द करने की संस्तुति की गयी, कई स्थानों पर पाए गए अवैध खनन के भण्डारण को जब्त किया गया तथा अवैध खनन से उप खनिज के उपयोग करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर संबंधितों पर अर्थदण्ड लगाने की संस्तुति की गयी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण