बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल
कोटद्वार।यहां पर गुलदार ने एक महिला को अपना निवाल बनाया। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में झाड़ियों से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार दुगड्डा ब्लॉक के भैडगांव के पास गुलदार ने महिला को अपना निवाला बनाया।बता दे कि महिला जयंती देवी (65 साल) निवासी ग्राम भैडगांव बीते दिन किसी काम से कोटद्वार गई थी। जब वो देर शाम तक घर नहीं पहुंची और परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली।इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो महिला का शव झाडियों से बरामद हुआ। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में देख लोगों ने अंदाजा लगाया कि महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। वहीं महिला के चप्पल और बैग जुआ गांव से लगभग 2 किमी दूर एक स्थान पर मिले हैं और जगह-जगह खून के धब्बे मिले। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश का है। गांव वालों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी