भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम ने महापौर से की शिष्टाचार भेंट
*महिलाओं द्वारा भाजपा के पक्ष में किया गया मतदान साबित होगा डिसाइडिंग फैक्टर-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश-ऋषिकेश विधानसभा चुनाव के निर्णायक मोड़ पर भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व सार्वजनिक छठ् पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने आज दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा परिवार में शामिल होने पर महापौर ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि उनका शुमार प्रभावशाली राजनैतिक लोगों में होता रहा है। चुनाव के अहम मोड़ पर उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को निश्चित ही लाभ पहुंचा है। वृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम ने निगम कार्यालय में महापौर से मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने उनसे चुनावी फीडबैक लिया। महापौर ने कहा कि महिलाओं द्वारा राष्ट्र हित के साथ किया गया मतदान निर्णायक साबित होगा। इस दौरान पार्षद विजय बडोनी, पूर्व सभासद राजकुमारी जुगलान, संजय कुमार वर्मा, पवन शर्मा, राजेश कुमार गौतम, गौरव कैंथोला आदि भी मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज