ट्रेचिंग ग्राऊंड का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश- ट्रेचिंग ग्राऊंड का महापौर अनिता ममगाई ने ओचक निरीक्षण किया।उन्होंने ट्रेचिंग ग्राऊंड में बाहरी क्षेत्रों से गिराये जा रहे कूड़े की शिकायत का भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। महापौर दोपहर ट्रेंचिंग ग्राऊंड पहुंची और ट्रेचिंग ग्राउंड में सी सी टीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेचिंग ग्राऊंड में चल रहे कार्यों का भी बारिकी के साथ निरीक्षण किया। महापौर ने ट्रेंचिंग ग्राऊंड में व्यवसथाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द निगम के ड्डीम प्रोजेक्ट को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। 
साथ ही हिदायत दी कि,इस मेगा प्रोजेक्ट पर गोविंद नगर एंव शान्ति नगर ही नही बल्कि पूरे शहर की निगाह लगी हुई है।कार्य में किसी भी तरह की लेटलतीफी एवं लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जायेगा।उन्होंने बाहरी क्षेत्रों के ट्रेचिंग ग्राऊंड में गिराये जा रहे कूड़े की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सी सी टी लगाये जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय पार्षद शिव कुमार गौतम,अजीत गोल्डी, अमरीक सिंह, जगजीत सिंह, हरीश आनंद, अमरजीत सिंह, हिमांशु अरोड़ा, बसंती चौहान, दिलप्रीत कौर, विवेक तिवारी आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण