खेल विभाग जल्द से जल्द तैयार करे अपना खेल कैलेंडर – रेखा आर्य
देहरादून: खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के बाद खेल व युवा कल्याण अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में समीक्षा बैठक की। बैठक में मन्त्री ने अधिकारियों को दो टूक कहते हुए कहा कि खेल विभाग खिलड़ियों के हितों को देखते व आज की परिस्थितियों के हिसाब से उनकी मूलभूत जरूरतें जिसमें डाइट, खेल सामग्री, शूज, ट्रेक सूट आदि हैं की व्यवस्था को सेंट्रलाइज बनाते हुए मानक बनाएं । वही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खेल दिवस 29 अगस्त के मौके पर 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप देने की शुरुआत की व्यवस्था के साथ साथ बच्चों का चिन्हिकरण करें।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करते के लिए निश्चिर दिन तय करे व खेल कलेंडर तैयार करें । साथ ही खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाने के लिए 3 rd AC की व्यवस्था पर विचार करें । इसके बाद मंत्री महोदय ने खेल निदेशालय व परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया औरछात्रों से व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खेल विभाग के निदेशक श्री जीएस रावत, प्रभारी उपनिदेशक श्री मनोज शर्मा, ज्वॉइंट डाइरेक्टर श्री अजय अग्रवाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग मौजूद रहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण