उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने बदली करवट
उत्तराखंड में मौसम बेहद गर्म बना हुआ है, चिलचिलाती गर्मी अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन गर्मी से राहत देने होंगे। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।
मैदानों में अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली। हालांकि, दोपहर से ही मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगा। देहरादून समेत ज्यादातर स्थानों पर बादल उमड़ आये और तेज हवाएं चलने लगी। जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गयी और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण