अतिथि शिक्षक के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में पाई गड़बड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
शिक्षा विभाग के द्वारा जिस प्रकार से शिक्षकों की लापरवाही को देखते हुए उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसके बावजूद भी शिक्षकों की लापरवाही एवं प्रमाण पत्रों की गड़बड़ी को लेकर खबरें सामने आती रहती है। एक ऐसा मामला ओखलकांडा ब्लॉक के सामने आ रहा है यहां पर तैनात अतिथि शिक्षक के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने उन्हें निलंबित कर दिया है। डीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पोखरी मल्ली ओखलकांडा ब्लॉक में शोभा मेवाड़ी वर्ष 2013 से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पीलीभीत उत्तर प्रदेश से वर्ष 2007 में इंटर उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लगाया था। उनके प्रमाणपत्रों की यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जांच कराई गई। तो इंटर का प्रमाणपत्र प्रमाणित नहीं हो सका। उनका अनुक्रमांक सही नहीं पाया गया। जिसके बाद प्रमाणपत्र प्रमाणित न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल