ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विधालय की बहनों ने निगम महापौर सहित पार्षदों को बांधे रक्षा सूत्र
ऋषिकेश- ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका बहन वी के आरती रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आज दोपहर नगर निगम पहुंची जहां उन्होंने निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों को भाई बहन के अतूट रिश्ते का प्रतीक माने जाने वाले रक्षाबंधन पर्व की महत्वपूर्ण जानकारी दी। नगर निगम पहुंची ब्रहमकुमारी आश्रम से जुड़ी बहनों ने महापौर आनिता ममगाई सहित कार्यक्रम में मोजूद तमाम लोगों को रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार आपसी प्यार का त्यौहार होता है।
जो हमें आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। प्राचीन काल से रक्षाबंधन का त्यौहार देश के लोग मनाते आ रहे है। इस त्यौहार पर हमें अपने मन को ज्ञान, पवित्रता, शाति, प्रेम, खुशी, आनंद व शक्ति के सात रगो से रगना चाहिएं।इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियों से आह्वान किया कि रक्षाबंधन पर्व पर अपने घरों में पौधारोपण करके संकल्प ले कि उसके पेड़ बनने तक हम उसकी देखभाल और अच्छे से ख्याल रखेंगे।पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के लिए देश के प्रत्येक त्योहार पर हम सबकों इस तरह के संकल्प लेने की जरूरत है तभी पर्यावरण के संरक्षण के लिए चलाई जा रही मुहिम सफल हो पायेगी।इस अवसर पर बहन निर्मला, बहन ख़ुशी, वाई आर गुप्ता, एम एस राणा, कमलेश जैन, प्रमोद शर्मा,विजय बडोनी, विपिन पंत, उमा बृजपाल राणा,देवेंद्र प्रजापति, सुजीत यादव आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज