दून पुलिस ने ट्रक चोरी का किया खुलासा
देहरादून– देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि देहरादून के डोईवाला से शातिर चोरों ने एक पूरा ट्रक ही उड़ा दिया. सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस ने सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। तो पता लगा कि तीन शातिर अपराधी ट्रक को लेकर हरिद्वार की तरफ भागे हैं. डोईवाला से हुई ट्रक की चोरी के अपराधियों को पकड़ने के लिए सीओ डोईवाला पुलिस तत्काल पुलिस की तीन टीमें बनाकर सभी को हरिद्वार रवाना कर दिया साथ ही बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था पुलिस मुस्तैदी से आखिरकार ट्रक और उसको चोरी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि अपराधी इस चोरी के गए ट्रक को काटकर बेचने जा रहे थे और इससे पहले भी इसी तरह के वाहन चोरी कर चुके हैं इस चोरी की वारदात का मास्टरमाइंड अभी भी फरार बताया जा रहा है जो हरिद्वार का ही निवासी है और जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश भी दे रही है। डोईवाला पुलिस की इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह को अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को ₹10000 का नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी