अटल जी का राजनीतिक जीवन दर्शन सबके लिए प्रेरणास्रोत-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर नगर निगम के पंडित दीन दयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थे। यही वजह थी कि विपक्ष भी उनकी खूबियों को बिना किसी हिचक के स्वीकार करता था। तीन बार उन्होंने देश का नेतृत्व किया और हर बार उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए। महापौर ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य किया। यही वजह रही कि उनकी लोकप्रियता सभी दलों में रही। कहा कि ,आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा। श्रद्वाजंंलि अर्पित करने वालोंं मेें विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी,विपिन पंत,मनीष बनवाल,अनिता रैना, राजकुमारी जुगलान, रमेश अरोरा, सुजीत यादव, अक्षय खैरवाल,रोमा सहगल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी,शैलेन्द्र रस्तोगी,दीनदयाल राजभर, राजीव गुप्ता, कुलदीप टण्डन, अनिता बिष्ट, हेमलता चौहान, सुमिता देवी,
रेखा सजवाण, विजय बिष्ट जोनी लाम्बा, सचिदानंद भट्ट, अख्तर साबरी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण