जिलाधिकारी ने दो राजस्व निरीक्षकों को किया निलंबित
पौड़ी: जिलाधिकारी ने उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरुद्ध दाखिला खारिज करने पर दो राजस्व निरीक्षकों को निलंबित किया है।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने चौबट्टाखाल के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत व लैंसडौन के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरुद्ध दाखिला खारिज करने पर निलंबित किया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कोटद्वार को इस प्रकरण में जांच अधिकारी नामित कर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निलंबित राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत को तहसील लैंसडौन तथा राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तहसील थलीसैंण संबद्ध किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण