मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश होने की जताई संभावना
उत्तराखंड के लिए मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे भारी होंगे। मौसम विभाग की माने तो चार जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल