पिरान कलियर को लेकर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का बड़ा बयान
देहरादून- वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने पिरान कलियर पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाक पिरान कलियर सेक्स रैकेट का अड्डा बन गया है। उत्तराखंड के छठे धाम कहे जाने वाले कलियर में अनैतिक कार्य जमकर किए जा रहे हैं। चिंता जताई कि कलियर ड्रग माफियाओं का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। शम्स का कहना था कि कलियर के अंदर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साथ ही कई सारे ऐसे मामले सामने आए हैं, जो बदर्शत करने के लायक नहीं है। उनका साफतौर से कहना था कि पिरान कलियर में जायरिनों की बहुत बड़ी आस्था है, लेकिन यहां पर मानव तस्करी के साथ-साथ देह व्यापार की भी कई घटना सामने आ चुकी हैं।
शम्स ने चेताया कि धामी सरकार इन सभी गलत कामों पर नकेल कसने जा रही है। उन्होंने कहा कि बेगुनाह को छेड़ेंगे नहीं और गलत काम करने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं। शम्स का कहना था कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर तरह की गंदगी को साफ किया जाएगा। इसके लिए सीएम धाम ने भी उन्हें अधिकृत कर दिया है। शम्स ने कहा कि पाक कलियर में गलत आदमी को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। ऊपर से लेकर नीचे तक धामी का बुलडोजर चलेगा। उनका कहना था कि यह सीएम धामी की सरकार है और किसी भी सूरत में भ्रष्टचारियों, देह व्यापार और ड्रग का व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण