मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर में संकल्प दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।
सीएम धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के युवाओं के कुछ जरूरी निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों के बाद युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। मैं उन्हें यकीन दिलाता हूं कि आने वाले भविष्य में युवा खुद को कभी ठगा महसूस नहीं करेंगे। आगे वाले होने वाली सभी परिक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगी। इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज