बीरोंखाल के कोलादरिया के पास अनियंत्रित होकर कार गिरी 50 मीटर गहरी खाई
पौड़ी: पौड़ी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कोटद्वार बैजरो मोटर मार्ग पर बीरोंखाल के कोलादरिया के पास सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे। वे नोएडा से कोटद्वार होते हुए बीरोंखाल जा रहे थे। कार जैसे ही बीरोंखाल के कोलादरिया के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित, निवासी नोएडा सेक्टर 56 और थलीसैंण निवासी कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि सुनील पंजेड़ा गांव का निवासी है और नोएडा में नौकरी करता है। मंगलवार को वह अपने गांव जा रहा था। जिसके लिए उसने रोहित की टेक्सी बुक की थी । मृतक कुंदन सिंह कोलिंडा ग्राम निवासी बताया जा रहा है, जो रास्ते से ही रोहित के साथ कार में बैठा था।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज