विधायक प्रीतम सिंह के बेटे ने पीसीसी पद से दिया इस्तीफा
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पीसीसी सदस्यों की लिस्ट जारी होने के साथ ही विवाद बढ़ गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने लिस्ट जारी होने के तीसरे ही दिन पीसीसी सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने अपने इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को कारण बताया है। कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि पीसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद से कई वरिष्ठ नेताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। 
कांग्रेस परिवार को कोई नुकसान न हो इसलिए मेरी जगह किसी वरिष्ठ नेता को नामित कर दिया जाए। अभिषेक के इस कदम से कांग्रेस में खलबली मची हुई है साथ ही कांग्रेस में नई कलह शुरू हो गई। मालूम हो कि पीसीसी की लिस्ट सार्वजनिक होने के बाद से कांग्रेस में असंतोष गहराया हुआ है। जहां बड़े नेता और उनके परिजनों को पीसीसी में शामिल किया गया है। वहीं कई पुराने नेताओं को इसमें जगह नहीं मिल पाई। जिसके बाद जहां पहली पीसीसी सदस्यों की बैठक में ही नाराजगी जाहिर की गई, तो वहीं कई सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर कर रहे है। दूसरी तरफ अटकलें तो यह भी है कि कई और भी इस्तीफा देने की तैयारी में है।

ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार