डेंगू से लगातार हो रही मौतों को लेकर पूर्व राज्य मंत्री का बयान
कोटद्वार:- नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार मे डेंगू दस्तक दे चुका है जिस कारण डेंगू के प्रकोप से दो मौते हो चुकी है और कई मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है जिनमे से अधिकतर कई मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डेंगू का लगातार बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए राज्य आंदोलनकारी पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने कहा कि क्षेत्र मे डेंगू से लगातार हो रही मौतो के लिए राज्य सरकार व नगर निगम प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। सफाई कर्मचारियौ के आंदोलन के दौरान निगम प्रशासन द्वारा कीटनाशक दवाइयौ के छिड़काव न होने के कारण लोगौ को डेंगू जैसी बीमारी का शिकार होना पड रहा है। यदि नगर निगम प्रशासन समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाता तो हो सकता है कि स्थानीय नागरिको को डेंगू का शिकार न होना पडता।
उन्हौने कहा कि एक तो सरकार निगम को बजट उपलब्ध नही करा पा रही है ऊपर से ऐसे आयुक्त को यहां पर तैनाती दे रखी है जो कि जनता को राहत दने के बजाय परेशानी दे रहा है।
उन्हौने कहा कि नगर निगम द्वारा डेंगू की घटनाओ के संज्ञान मे आने के बाद भी न तो शहर मे कीटनाशक का छिड़काव करवाया और नही फॉगिंग मशीन का उपयोग किया।
पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा ने नगर निगम के आयुक्त को चेतावनी देते कहा कि यदि शहर मे शीघ्र कीटनाशक का छिड़काव एवं फॉगिंग की उचित ब्यवस्था नही की गई तो कांग्रेस उनका स्थानीय लोगौ के साथ घेराव करेगी। आयुक्त को शहर मे घूम घूम कर चालान करने के बजाय नगर निगम के वाशिंदों के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि सरकार और नगर निगम प्रशासन मौसम परिवर्तन में हो रही बीमारियो की रोकथाम तक नहीं कर पा रही है तो अन्य बड़ी बीमारियो का सामना कैसे करेगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की सरकार और नगर निगम प्रशासन जनता के स्वास्थ्य के प्रति कितनी संवेदनशील है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण