हिमस्खलन हादसे में घायल पर्वतारोही की महापौर ने पूछी कुशलक्षेम
ऋषिकेश- उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में गंभीर रूप से घायल हुए पर्वतारोही रोहित भट्ट की एम्स हास्पिटल में महापौर अनिता ममगाई ने कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने हादसे में घायल रोहित को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तत्काल एयरलिफ्ट कराकर उपचारार्थ भर्ती कराने की सराहना करते हुए कहा कि समय से उपचार मिलने की वजह से ही युवा पर्वतारोही जल्दी रिकवर करने में कामयाब रहा। एम्स में भर्ती पर्वतारोही रोहित भट्ट का हाल जानने पहुंची महापौर ने चिकित्सकों से युवा पर्वतारोही के स्वास्थ्य की तमाम जानकारियां जुटाई। महापौर ने द्रौपदी डांडा 2 पर्वत चोटी पर पर्वतारोहण की एडवांस ट्रेनिंग के दौरान हुए दुखद हादसे का शिकार हुए मृतक पर्वतारोहियों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घटना में गंभीर रुप से घायल हुए पर्वतारोहियों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी की। उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसे में घायल टिहरी निवासी रोहित भट्ट की जानकारी लेने महापौर आज दोपहर ट्रामा सेंटर पहुंची थी।उन्होंने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में घायल हुए पर्वतारोही रोहित का हाल जाना। महापौर ने बताया चिकित्ससकों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित भट्ट के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है।अब वह स्वस्थ है जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण