>पर्यटन विभाग राजस्व विभाग व पुलिस द्वारा चलाया गया संयुक्त छापेमारी अभियान
देहरादून: पर्यटन विभाग राजस्व विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए चकराता क्षेत्र में चल रहे होटल होम स्टे व रिसोर्ट का का निरीक्षण कर अपंजीकृत पाए गए अठारह होटल होम स्टे व रोसोर्ट के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। सहायक पर्यटन अधिकारी एच एल आर्य के नेतृत्व में चलाए गए आकस्मिक छापेमारी अभियान से होटल होम स्टे व रोसोर्ट संचालको में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र में पहुंची टीम द्वारा चकराता बाजार पुरोड़ी व आसपास चल रहे 34 होटल होम स्टे व रिसोर्ट का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि मात्र चार होम स्टे व 7 होटल पंजीकृत मिले।

जबकि पांच होटल बन्द पाए गए वही 18 लोगो के विरूद्ध दस दस हजार के चालान किये गए जबकि दो होटलों के कर्मचारियों का सत्यापन न पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में दस दस हज़ार के चालान की कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा की सभी अपंजीकृत होटल होम स्टे व रिजॉर्ट संचालको को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण की कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी गयी है,
कहा कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा व अपंजीकृत पाए जाने पर होटल होम स्टे व रिजॉर्ट के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी कहा छापेमारी लगातार चलती रहेगी।
टीम में सहायक पर्यटन अधिकारी एच एल आर्य, रोहन थानाध्यक्ष चकराता सतेंद्र सिह भाटी, तहसील कर्मी प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सुधीर आदि शामिल थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज