उत्तराखंड 2015 की दरोगा भर्ती मामले में आया बड़ा आदेश
राज्य में चल रहे दरोगा भर्ती मामले में बड़ा बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले को लेकर एक बार फिर प्रदेश भर में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल वर्ष 2015-16 में आयोजित उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती मामले में परीक्षा से पूर्व ओएमआर सीट से छेड़छाड़ कर कुछ परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाए जाने के मामले में दोषियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए जाने की सहमति प्रदान की गई है। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल द्वारा निदेशक सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड को परमिशन दे दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद दरोगा भर्ती का मामला सामने आया था। जिसकी जांच की जिम्मेदारी विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस ने हाल ही में पंतनगर कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2015-16 में 339 पदों पर पुलिस उप निरीक्षक भर्ती मामले में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ पर उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 की धारा 3, 45, 7, 9, 10 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अट्ठारह की धारा 7 ए, 12, 13 1a तथा 13 दो के तहत मुकदमा दर्द करने की परमिशन मांगी गई थी। अब शासन स्तर पर विचार के बाद परमिशन दे दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण