वाहन पर पेड़ गिरने से वाहन में सवार हुए घायल, पुलिस ने घायलों का सकुशल किया रेस्क्यू
थाना पौड़ी की चौकी पाबौ पर सूचना प्राप्त हुयी कि चोपड़ियों पाबौ के पास एक वाहन के ऊपर पेड़ गिर गया है, जिसमें 3 लोग सवार हैं। उक्त सूचना मिलते ही तत्काल दीपक पंवार चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची तो देखा कि वाहन संख्या UK12TA-1263 जो पौड़ी से चाकीसेंण जा रहा था। चोपड़ियों के पास भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण अचानक वाहन के ऊपर पेड़ गिर गया जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस टीम एवं मौजूद स्थानीय व्यक्तियों द्वारा वाहन से तीनों घायल व्यक्तियों जिन्हें हल्की चोटें आयी थी, का सकुशल रेस्क्यू किया गया तथा मौके पर तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सड़क पर वाहन के ऊपर पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे अवरूद्ध हो गया था जिसे खुलवाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी