पवित्र गंगाजल भरकर महापौर ने मारीशस से आये दल को किया रवाना
ऋषिकेश- मारीशस से तीर्थाटन के लिए देवभूमि आये दल को महापौर अनिता ममगाई ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर पतित पावनी मां गंगा का जल भरकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने जाने वाली गंगा मय्या के पवित्र जल से मारिशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है। मंगल महादेव फाऊंडेशन के अध्यक्ष बिशन मगरू व पोर्ट लुईस मारीशस के आग्रह पर भगत राम शर्मा, राजेश वत्स एवं एस के शर्मा के निर्देश पर 1200 पात्रों में गंगा जल भिजवाया गया।
शक्ति लीगल कंप्लाइन्स इंडिया के अंतगर्त आयोजित कार्यक्रम में नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर महापौर द्वारा गंगाजल भरकर मारीशस से आये दल को रवाना किया गया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भारत के संतों ने ”वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना प्रबल कर के समूचे विश्व को एक सूत्र में पिरोया है। गौरव की बात है कि विदेशी नागरिक भी साक्षात देवी स्वरूप माने जाने वाली मां गंगा का महत्व समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भव महान भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। गंगा का ये पवित्र जल मारीशस के मंदिरों में अभिषेक के बाद वहां के लोगों का कल्याण करे यही उनकी शुभकामनाएं हैं।इस अवसर पर पार्षद रीना शर्मा, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी,ऋतिक शर्मा, घनश्याम झा,महेंद्र, राजेश, मनोज,अमित,महेश, संजय विजय आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण