पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को जागरूक करने व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का क्रम लगातार जारी
पौड़ी; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता द्वारा उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग के निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में बालिकाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, हिंसा से बचाव, आत्मनिर्भर एवं उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी द्वारा जीजीआईसी श्रीनगर में 02 दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम मे महिला उपनिरीक्षक प्रवीणा सिदोला मय पुलिस टीम द्वारा जीजीआईसी श्रीनगर में जाकर निम्न कार्यवाहियाँ की गयीः-
🔷 Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया।
🔷 गुड टच बेड टच के अन्तर के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
🔷 असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल साइट्स का गलत इस्तेमाल करते हुये छात्राओं के साथ फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल जैसी घटनाये की जाती है इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सेफ के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
🔷 पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में जानकारी दी गयी, जिससे स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी एवं विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायक होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण