ASP कोटद्वार द्वारा किया गया थाना रिखणीखाल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
कोटद्वार; अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा थाना रिखणीखाल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी। थानाध्यक्ष रिखणीखाल को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण