लैंसडाउन विधायक के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी के ऊपर फावड़े से किया जानलेवा हमला
भाजपा विधायक के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी के ऊपर फावड़े से जानलेवा हमला किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार का है, जहां पर रतनपुर कुम्भीचौड़ में लैंसडौन से भाजपा के विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई ने अपनी बड़ी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। किसी बात को लेकर भाभी और देवर में विवाद उत्पन्न हुआ, बात इतनी बढ़ गई की मारपीट तक बात पहुंच गई। मारपीट में हुई घायल भाभी की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर भी दी गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मामला विधायक के परिजनों से जुड़ा है, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में समझौते के भी प्रयास चल रहे है, भाजपा विधायक दिलीप रावत चार भाई हैं और तीसरे नंबर के छोटे भाई ने अपनी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला किया है। जिसमें भाभी ने कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की शिकायत बकायदा तहरीर में की है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात