जेई पेपर लीक मामले में एसटीफ ने 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून; उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 हजार का इनामी आरोपी अनुराग पांडे जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का भांजा है। अनुराग पांडे के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख रुपये की रकम फ्रीज़ करा दी गई है। तीनों आरोपियों ने मंगलूर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को ले जाकर पेपर उपलब्ध कराया था। इसकी एवज में उन्हें मोटी रकम दी गई थी।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी