दो वार्डो में महापौर ने सड़क एवं नाली का किया शिलान्यास
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दो वार्डो में सात लाख की लागत से सड़क एवं नाली का शिलान्यास किया।इस दौरान क्षेत्रवासियों से महापौर ने जल संचय की भी अपील की। नगर निगम महापौर ने आज वार्ड संख्या 06 के देहरादून रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने तीन लाख की लागत से सड़क के विकास कार्य का पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया। बाद में उन्होंने वार्ड संख्या 09 के सब्जी मंडी वाली गली में चार लाख की लागत से नाली के निर्माण का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर ने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा समय सीमा में कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों से कहा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से उन्होंने कहा कि यदि आपके वार्ड में और भी कोई विकास कार्य कराने की आवश्यकता है, तो उसे अवश्य बताएं। जरूरत के अनुसार ही विकास कार्य होंगे। समस्याओं का निराकरण व वार्ड व बस्तियों का पूर्ण रूप से विकास करना उनका प्रमुख लक्ष्य है, निगम क्षेत्र में लगातार नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संचय को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर पार्षद चेतन चौहान, रीना शर्मा, मनीष शर्मा, विजय बडोनी, अजीत गोल्डी, भारत शर्मा, मनोहर रौतेला, सुनील शर्मा, विक्रम पंवार,नगर निगम से जेई विनय बलोधी , अभिषेक मल्होत्रा, विनोद पुरोहित, सुभाष सेमवाल आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण