अल्मोड़ा पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर को पकड़ा
सोमेश्वर में एक तस्कर गुलदार की खाल के साथ पकड़ा गया है। अरोपी ने गुलदार को जहरीला मांस खिलाकर उसे मौत के घाट उतार फिर बड़ी सफाई से उसकी खाल और दांत निकाल कर उसे बेचने निकला था। पूरा मामला सोमेश्वर का है जहां पुलिस की टीम ने एक तस्कर को गुलदार की खाल के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी तस्कर का नाम नंद किशोर है जो बागेश्वर के फलयाटी गांव का है जिसने गुलदार को मारने के लिए मांस में जहर मिला दिया और जहरीला मांस खाने के बाद गुलदार की मौत हो गयी। जिसके बाद आरोपी ने गुलदार की खाल, दांत और नाखुन निकाल दिये और उन्हें बेचने के लिए हल्द्वानी की ओर निकल पड़ा लेकिन रास्ते में ही उसे एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही अल्मोड़ा एसएसपी रचिता जुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को दौलाघट पुल से पकड़ा गया है जिसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई है। खाल 160 सेंटीमीटर लंबी और 58 सेंटीमीटर चौड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत चार अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण