क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना कार्यालय, भोजनालय, कर्मचारी बैरक तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने को आवन्टित सरकारी सम्पत्ति व मालखाने का निरीक्षण करते हुये मालखाने में रखे लम्बित मालों तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों एवं थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही थाने को आवन्टित शस्त्रों का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी कोतवाली लैंसडाउन सहित सभी कर्मिकों को अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात