कांग्रेस 13 मार्च को विधानसभा गैरसैण का करेगी घेराव- पूर्व राजमंत्री
कोटद्वार; उत्तराखंड मे बढती मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की सीबीआई जांच, बिगडती कानून ब्यवस्था सहित तमाम ज्वलंत समस्याओ को लेकर कांग्रेस 13 मार्च को विधानसभा गैरसैण का घेराव करेगी।
पूर्व राज्यमंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी जसबीर राणा ने कहा कि जनता ने यह सोच कर भाजपा को अपार जन समर्थन दिया कि भाजपा सरकार मंहगाई, बेरोजगारी, जैसे गम्भीर मामलौ मे जन भावनाऔ के अनुरूप काम करेगी लेकिन सरकार की कार्यशैली से जिस प्रकार मंहगाई बिष्फोटक रूप ले रही है,रोजगार की मांग करने पर बेरोजगारौ पर लाठीचार्ज किया जा रहा है,विकास कार्यौ पर मंथन करने के बजाय सिर्फ चुनावौ पर मंथन कि या जा रहा है इससे साफ लगता है कि सरकार निरंकुश हो चुकी है और जन भावनाऔ की अनदेखी कर रही है।सरकार ने अब तक एक भी कोई ऐसा ठोस पहल नही की जिससे यह लगे कि यह सरकार जनता के लिए चुनी हुई है।
उन्हौने कहा कि प्रदेश के तमाम ज्वलंत समस्याओ के समाधान करने एवं निरंकुश सरकार को हिलाने के लिए विधानसभा का घेराव किया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण