पौड़ी पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सतपुली बाजार में गिरे ₹10,000/- की धनराशि मालिक को लौटायी
सतपुली; प्रेमचन्द्र पुत्र श्री कन्यालाल, निवासी-ग्राम धयाड़ी, पो0ओ0- डन्डा तल्ला, तहसील सतपुली, पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के थाना सतपुली पर सूचना दी कि उन्होनें सतपुली के बैंक से ₹10,000/- की धनराशि निकाली थी। तत्श्चात सतपुली बाजार रोड़ से होते हुये सोनू उर्फ फरमान नाई की दुकान पर बाल कटवाने गये थे। इस बीच रास्ते में उनके बैग से ₹10,000/- कहीं गिर गये। सूचना पर थाना सतपुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये श्री प्रेमचन्द उपरोक्त के साथ तलाश हेतु सम्भावित स्थानों पर आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर पुलिस के सार्थक प्रयासों से नाई सोनू उर्फ फरमान पुत्र अख्तर हाल निवासी-सतपुली ने थाना आकर सूचना दी कि उसे सुबह अपनी दुकान पर सफाई करते समय नोटों की एक गड्डी ₹10,000/- बेन्च के पीछे पड़ी हुयी मिली, जिसे लेकर वह थाने पर पहुँचा। पुलिस द्वारा तत्काल श्री प्रेमचन्द्र को थाने पर बुलाकर उनकी खोयी हुयी धनराशि ₹10,000/-उनके सकुशल सुपुर्द किया गया। पैंसे मिलने के बाद श्री प्रेमचन्द्र ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। वहीं क्षेत्र में भी पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी को लेकर लोग सराहना कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण