दून पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहरादून; रायपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा लगाने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आयोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन भी मिले है। एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के विभिन्न बैको के पाँच खातों में सट्टे के कुल सात लाख पैंसट हजार रूपये बरामद हुए हैं जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है। साथ ही सट्टे में प्रयुक्त 09 मोबाइल फोन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि रायपुर स्थित लक्ष्मी देवी स्कूल से पहले रोड़ के किनारे एक घर में कुछ लोग आईपीएल मैच में आँनलाईन सट्टा लगा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण