स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड से निपटने के लिए अस्पताल में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून: देश में कोविड के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसलिए 24 घंटों में देश में 5880 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसको देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को टेस्टिंग और टीकाकरण को बढ़ाने और सतर्क रहने के लिए कहा है, उत्तराखंड में भी कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में 30 नए मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है, बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोविड से निपटने के लिए अस्पतालों में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सिद्धांत सिंह रावत ने कहा कि इस समय प्रदेश में कोविड की स्थिति सामान्य है फिर भी राज्य सरकार कोविड को लेकर सतर्क है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण और टेस्टिंग को बढ़ा रही है जबकि वह जनता से भी अपील करना चाहती है कि जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है या बूस्टर डोज नहीं ली है वह समय पर टीकाकरण करा ले,मंत्री ने कहा की वैक्सीनेशन के लिए केंद्र से भी डोज मंगाई गई है जिनके आने पर वैक्सीनेशन के अभियान में और भी तेजी लाई जायेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज