चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले को लेकर तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस
हरिद्वार: चारधाम यात्रा बस शुरू होने ही वाली है और कांवड़ यात्रा भी दूर नहीं, इस कारण हरिद्वार पुलिस की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है और इसको लेकर हरिद्वार पुलिस कप्तान अभी से गंभीर हैं। आगामी चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय व्यापारियों, होटल‐ढ़ाबा संचालकों एवं ट्रैवल एजेंसीज से समन्वय स्थापित करने के संबंध में आज SP देहात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा रुड़की क्षेत्र में व SP सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एसोसिएशन व होटल ढाबा कारोबारी आदि के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। उपस्थितजन को चारधाम यात्रा के मद्देनजर जारी किए गए विभिन्न नियमों की जानकारी देते हुए अतिथि: देवो भवः की भावना को साकार करते हुए आ रहे श्रद्धालुगण से मधुर व्यवहार के निर्देश दिए गए साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने के प्रयास किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण