जनपद की कोटद्वार पुलिस ने वाहन चोरी के अभियुक्त को चोरी की स्कूटी सहित 24 घण्टे के अन्दर धर दबोचा
कोटद्वार: बीती 03मई को वादी जावेद शम्सी पुत्र अहसान शम्सी निवासी-लकडीपडाव, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरी की स्कूटी संख्या-UK15A-6061 घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0 -123/2024, धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त सन्दीप सिंह नेगी को मय स्कूटी (नम्बर-UK 15A-6061) को डिग्री कालेज कोटद्वार से पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज