रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यापर्ण
*रुद्रपुर*: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर पहुंची जहां उन्होंने भारत के संविधान निर्माता ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती पर बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की,जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान हेतु किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सब उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।साथ ही इस दौरान वरिष्ठज समाजसेवीयों का सम्मान भी किया।वही कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस ने बाबा साहब और दलितों- पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में काम में लिया है। उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। नरेंद्र मोदी जी के प्रंधानमंत्री बनने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें उचित सम्मान दिया ।यह भारतीय जनता पार्टी ही थी जिन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न दिया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज