मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही
पौड़ी :पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में एवं वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक

पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए जनपद की थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गयी। जनपद में उक्त अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेग।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज