महापौर ने दी शहरवासियों को बुद्व पूर्णिमा पर्व की बधाई
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बुद्ध पूर्णिमा पर शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर गंगा में दर्शन कर देवभूमि वासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना भी की। साथ ही गौतम बुद्ध द्वारा दिखाए गए प्रेम और अहिसा के मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, सामाजिक सद्भाव का उपदेश दिया और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र त्योहार है और भगवान बुद्ध की शिक्षाएं केवल मनुष्य को दुखों और कष्टों से मुक्त करने और शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण