आबकारी अधिनियम में वाँछित फरार वारण्टी अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
धूमकोट: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती #श्वेता_चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस लगातार वारण्टियों पर कर रही कार्यवाही। जनपद की धुमाकोट पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा जारी मुकदमा अपराध संख्या 20 /2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत फरार अभियुक्त अफजल, पुत्र- अनवर हुसैन, निवासी- राजपुरा रानी चापट, थाना-आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर चीमा चौराहा, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण