चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहुँचाया सलाखों के पीछे
कोटद्वार: आवेदिका श्रीमती कंचन सतीजा पत्नी श्री दीपक सतीजा, निवासी- उपडाकघर, रेलवे स्टेशन कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल द्वारा थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.05.2023 को किसी अज्ञात चोर द्वारा रेलवे स्टेशन डाकघर में चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-110/2023, धारा-379 भादवि बनाम पंजीकृत किया गया।
गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी कर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त 1.विक्रम सिंह नेगी (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्व0 कुंवर सिंह नेगी, निवासी-बरस्वार, थाना-लैन्सडोन, पौडी व 2.श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री त्रिलोक सिंह, निवासी-रतनपुर, पो0ओ0-कुम्भीचीड कोटद्वार को मय चोरी किये गये माल सहित झूलापुल गाड़ीघाट कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।
#uttarakhandcops #UttarakhandPolice

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण