मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश के 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों हेतु नवीन विभागीय वाहनों का किया लोकापर्ण
*देहरादून:-* देहरादून स्थित निम्बूवाला में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों हेतु नवीन विभागीय वाहनों का लोकापर्ण किया।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा की निश्चित ही हमारे विभागीय अधिकारियों को इन वाहनों के मिलने से उन्हें अपने विभागीय कार्य को करने के साथ ही आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही मंत्री आर्या ने मुख्यमंत्री का इन वाहनों के लोकार्पण हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभागीय सचिव हरिचंद सेमवाल,उपनिदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ मोहित चौधरी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे!

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात