तेज बारिश में बाइक फिसलने से घायल युवक को ड्यूटी में जा रहे “कांस्टेबल विनोद चौहान” ने पहुंचाया अस्पताल
हरिद्वार:हरिद्वार में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सेक्टर 4 पीठ बाजार के निकट बारिश/मिट्टी से भीगी सड़क पर बाइक फिसलने के कारण तीन युवक घायल हो गए। अचानक हुई घटना से पीछे से आ रहा ऑटो भी अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आकर उक्त युवकों में से एक का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए परंतु बेहद तेज बारिश के कारण कोई मदद को सामने नहीं आ सका। ऐसे में कांवड़ ड्युटी हेतू जा रहे एसएसपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद चौहान द्वारा मौके से अपने अधिकारियों को “सर आज थोड़ा लेट आऊंगा” कहकर उक्त खून से सने घायल युवक को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। डॉक्टर के “हम इसके पैर को बचा लेंगे”, कहने पर घायल द्वारा भरी आंखों से विनोद का आभार व्यक्त किया और विनोद भी अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण