अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा से श्रीनगर डैम से छोड़ा गया पानी, ऋषिकेश हरिद्वार में अलर्ट किया जारी
पौड़ी: उत्तराखंड में लागातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी। जिसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दे कि देवप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा इस समय खतरे के निशान पर बह रही हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय जल आयोग की ओर से दोपहर बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नदी किनारे वाले क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा मुनादी भी करवाई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण