भारी बारिश में मलबे की चपेट में आये 02 युवकों के लिए देवदूत बनी चौकी फाटा पुलिस
रुदप्रयाग: उत्तराखण्ड में हो रही भारी बारिश हर किसी के लिए आफत का सबब बनती जा रही है। भारी बारिश के चलते आज प्रातःकाल फाटा से आगे जामू वाले रास्ते पर स्थित होटल केदारवाटिका अचानक मलबे व बोल्डर्स की चपेट में आ गया था, इस होटल में काम कर रहे 02 युवक भी मलबे की चपेट में आ गये थे। भारी बारिश के चलते यात्री वाहनो को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील व ब्यूंगगाड़ व तरसाली की तरफ के मार्ग के बाधित होने पर यातायात नियंत्रण से सम्बन्धित ड्यूटियों में मौजूद चौकी इंचार्ज फाटा व अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे की चपेट में आये युवकों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहॉं पर इनकी स्थिति सामान्य है। रेस्क्यू कार्य में स्थानीय निवासियों द्वारा भी पुलिस टीम की मदद की गयी है। चौकी फाटा पुलिस द्वारा दिखायी गयी तत्परता की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सराहना की गयी है तथा सभी कार्मिकों का उत्साह वर्धन हेतु नगद पारितोषिक स्वीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण